फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नेपाल ने उत्तराखंड की टीम को पराजित कर जीता मुकाबला

Tue, 03 Nov 2026 12:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूरनपुर। गांव चंदिया हजारा में चल रहे विवेकानंद मैत्री फुटबॉल टूर्नामेंट में दूसरे दिन उत्तराखंड और नेपाल की टीम में मुकाबला हुआ। निर्धारित समय तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। पेनल्टी कॉर्नर में नेपाल की टीम विजेता घोषित की गई। मंगलवार को सिंगाही और लखीमपुर की टीमों के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन

गांव के फुटबॉल मैदान में चल रहे टूर्नामेंट में दूसरे दिन उत्तराखंड के दिनेशपुर की यूपीएस और नेपाल की टीवाईसी टीम में मुकाबला हुआ। खेल के पहले हाफ में उत्तराखंड की टीम के खिलाड़ियों ने दो फील्ड गोल कर टीम को 2-0 से बढ़त दिलाई। खेल के पहले हाफ में उत्तराखंड की टीम 2-0 से आगे रही। खेल के दूसरे हाफ में नेपाल की टीम के खिलाड़ियों ने दो गोल कर टीम को 2-2 की बराबरी पर ला खड़ा किया। खेल के अंत में मुकाबला का परिणाम दोनों टीमों को पेनल्टी कॉर्नर खिलाए गए। दोनों टीमें पेनल्टी कॉर्नर में भी बराबरी पर रहीं। आखिर में तीन और पेनल्टी कॉर्नर हुए। इसमें नेपाल ने खिलाड़ियों ने एक गोल अधिक कर टीम को जीत दिला दी। इससे पहले डॉ. उमेश गंगवार, डॉ. पीपी सिंह, डॉ. नीलेश राजपूत ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया। वैद्यनाथ मंडी, करमजीत सिंह, परमजीत सिंह, ग्राम पंचायत प्रशासक वासुदेव कुंडू, निरंजन मंडल, प्रवीर सरकार, निरंजन मंडल, गौरंग मंडल, बलजिंदर सिंह, विजन मंडल, देवाशीष राय आदि थे। ग्राम पंचायत प्रशासक वासुदेव कुंडू ने बताया कि मंगलवार को संपूर्णानगर के सिंगाही और लखीमपुर खीरी की टीम के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें