फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सीबीएसई के निजी विद्यालयों में अनिवार्य की जाएं एनसीईआरटी की पुस्तकें

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। अभिभावक एकता मंच के पदाधिकारियों ने रविवार को डीएम संजय कुमार सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की। निजी स्कूलों में कोर्स के नाम पर मनमानी का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग को लेकर पत्र सौंपा। कहा कि सीबीएसई के निजी स्कूलों में एनसीईआरटी की पुस्तकें अनिवार्य की जाएं।
विज्ञापन

पत्र में कहा गया है कि पिछले दिनों भी अभिभावक एकता मंच की ओर से निजी स्कूलों में कोर्स के नाम पर की जा रही मनमानी का विरोध कर सीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा था। मामले में कोई अमल न होने से रविवार को दोबारा पत्र देने का निर्णय लिया। पत्र में सीबीएसई द्वारा अनुमोदित एनसीईआरटी की पुस्तकों को जिले के निजी स्कूलों में भी अनिवार्य करने की मांग की गई।
निजी स्कूलों पर चुनिंदा दुकानों पर निर्धारित करने के साथ अभिभावकों को बिना पक्का बिल के किताबें खरीदने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। डीएम संजय कुमार सिंह ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस दौरान जौली गुप्ता, विनय सक्सेना, पीयूष अग्रवाल, अमित चतुर्वेदी, तरुण मिश्रा, केशव वैश्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें