फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौगवा ओवरब्रिज निर्माण में अड़चनें बरकार

Sun, 18 Oct 2015 10:59 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के नौगवां ओवरब्रिज निर्माण को लेकर अड़चनें बढ़ती जा रही है। कार्यदायी संस्था सेतु निगम पर्यावरण मंत्रालय में एनओसी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। लेकिन इस पर आपत्ति लगा दी गई है। अब निगम के अधिकारी आपत्ति के निस्तारण में जुटे हैं।   
विज्ञापन

शहर के नौगवा रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग शहरवासी वर्षों से करते आ रहे हैं, लेकिन इस मांग को तबज्जो गत वर्ष मिली। रेलवे बोर्ड के अफसरों ने रेलवे क्रासिंग का सर्वे करने के बाद इसके निर्माण की स्वीकृति दी थी। केंद्रीय मंत्री मेनका संजय गांधी के प्रयास से केंद्र व प्रदेश सरकार ने 31.05 करोड़ रुपये धनराशि जारी की थी।
कार्यदायी संस्था ने ब्रिज निर्माण को लेकर करीब दो माह पूर्व मंडी रोड पर अस्थाई स्टोर बनाकर सामान भी पहुंचा दिया था। इस बीच मार्ग पर खड़े पेड़ों के कटान को लेकर सामाजिक वानिकी ने आपत्ति जताते हुए पर्यावरण मंत्रालय से एनओसी लेने की बात कही। इधर सेतु निगम ने एनओसी को लेकर ऑनलाइन आवेदन कर दिया, लेकिन मंत्रालय में इस पर कुछ आपत्ति जताते हुए एनओसी देने से इंकार कर दिया। ऑनलाइन आवेदन में आपत्ति की जानकारी सेतु निगम के अफसरों को हुई। बताते हैं कि आपत्ति के निस्तारण को जल्द ही निगम के अधिकारी मंत्रालय से संपर्क करने वाले हैं।   
विज्ञापन


एनओसी को ऑनलाइन आवेदन किया गया था, लेकिन इस पर आपत्ति लगा दी गई। आपत्ति के निस्तारण के लिए अधिकारी सोमवार को रवाना होंगे। उम्मीद है कि सप्ताह भर के भीतर एनओसी मिल जाएगी।
विज्ञापन

- आशीष निर्वाल, अवर अभियंता, सेतु निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें