फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पर्यटकों को बेहतर मार्गदर्शन देने के लिए नेचर गाइड्स को दी ट्रेनिंग

विज्ञापन
गोमती उद्गम स्थल पर नेचर गाइड की हुई ट्रेनिंग। स्रोत विभाग
विज्ञापन
पीलीभीत। आगामी पर्यटन सत्र को ध्यान में रखते हुए पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) और पर्यावरण योद्धा संस्था द्वारा दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को पीटीआर की प्राकृतिक सुंदरता, वन्यजीवों और उनकी विशेषताओं के बारे में सटीक जानकारी उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन

कार्यशाला का शुभारंभ शुक्रवार को माधोटांडा स्थित गोमती उद्गम स्थल स्थित सभागार में हुआ। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चले इस प्रशिक्षण में पहले दिन करीब 100 से 110 नेचर गाइड्स को प्रशिक्षित किया गया। इसमें विशेषज्ञ के रूप में भारतीय तितलियों के विशेषज्ञ डॉ. विजय सिंह यादव, स्तनधारियों के विशेषज्ञ अनुपम खरे, जीव जंतु विशेषज्ञ विवेक वर्मा मौजूद रहे।
उन्होंने गाइड्स को विभिन्न जीव-जंतुओं के रहन-सहन, व्यवहार और विशेषताओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विशेषज्ञों ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य यह है कि नेचर गाइड्स देश के विभिन्न राज्यों और विदेशों से आने वाले पर्यटकों को पीलीभीत टाइगर रिजर्व की जैव विविधता और प्राकृतिक धरोहर की संपूर्ण जानकारी दे सकें।
विज्ञापन

गाइड्स को यह भी सिखाया गया कि पर्यटकों को रिजर्व की विशेषताओं से कैसे परिचित कराया जाए। कार्यशाला में उप प्रभागीय वनाधिकारी पूरनपुर रमेश चौहान, क्षेत्रीय वनाधिकारी महोफ सहेंद्र यादव, वन दरोगा सुरेंद्र गौतम समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें