प्रयागराज में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेता पीलीभीत का खिलाड़ी नागेश्वर। स्रोत शिक्षक
पीलीभीत। प्रयागराज में हुई 68वीं प्रादेशिक विद्यालयीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में एसएन इंटर कॉलेज के छात्र नागेश्वर ने बरेली मंडल की टीम की ओर से प्रतिभाग़ किया। साथ ही 49 किलो भारवर्ग में 135 किलोग्राम वजन उठाकर रजत प्राप्त पदक हासिल किया।
नागेश्वर की इस कामयाबी पर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अचल कुमार मिश्र, जिला क्रीड़ा सचिव राजेश शुक्ला, कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. जावेद अहमद तथा शारीरिक शिक्षक यासीन अहमद खान ने हर्ष व्यक्त किया है। संवाद