फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नदीम की विस्फोटक पारी से एसीसी अमरिया की शानदार जीत

विज्ञापन
अमरिया कस्बे में खेले जा क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलते खिलाड़ी संवाद
विज्ञापन
अमरिया। कस्बे में चल रहे क्रिकेट प्रीमियर लीग टूर्नामेंट में शुक्रवार को एसीसी अमरिया और सरदार नगर की टीमों के बीच मुकाबला खेला गया। इसमें एसीसी के बल्लेबाज नदीम की विस्फोटक पारी से टीम ने शानदार जीत हासिल की।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एसीसी अमरिया की टीम ने निर्धारित 14 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। टीम की ओर से नदीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 77 रनों की पारी खेली। 166 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सरदार नगर की टीम निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर 138 रन ही बना सकी। सरदार नगर की ओर से शाकिर ने संघर्षपूर्ण 91 रन बनाए, लेकिन वह टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं हो सके। एसीसी अमरिया ने यह मुकाबला 26 रनों से जीत लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए नदीम को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 77 रन बनाने के साथ एक विकेट भी हासिल किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें