फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: केबल में आग लगने से चार घंटे ठप रही गांव की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघचाई। केबल में अचानक आग लगने से पूरे गांव की बिजली आपूर्ति करीब चार घंटे तक ठप रही। कर्मचारियों ने रात्रि में ही केबल बदलकर आपूर्ति शुरू कराई, तब उपभोक्ताओं को राहत मिली।
विज्ञापन

सिकरहाना गांव में बृहस्पतिवार को रात करीब दस बजे केबल में अचानक आग लग गई। ग्रामीणों के अनुसार केबल से पहले अचानक चिंगारियां निकलने लगीं और कुछ ही देर में आग ने तेजी पकड़ ली। इससे गांव में अफरा तफरी गई। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना बिजली उप केंद्र पर दी। इस पर आपूर्ति बंद कराकर कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। आपूर्ति बंद होते ही गांव में अंधेरा छा गया। उमस भरी गर्मी में उपभोक्ताओं को करीब चार घंटे तक परेशान होना पड़ा। बाद में कर्मचारियों ने फुंकी केबल को हटाकर उसके स्थान पर नई केबल लगाई। इसके बाद बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी। उप केंद्र के अवर अभियंता सौरभ मिश्रा ने बताया कि देर रात ही केबल बदलकर आपूर्ति शुरू करा दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें