पीलीभीत। जिले में दो दिवसीय 52वीं सीनियर पुरुष (जोन-ए) ओपन स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप का शनिवार को डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया। प्रतियोगिता का आयोजन शहर के टनकपुर-खटीमा मार्ग स्थित एक निजी विद्यालय के मैदान में किया जा रहा है। इसमें प्रदेश के 14 जनपदों की टीमें भाग ले रही हैं।
पहले दिन कुल 19 मुकाबले खेले गए। उद्घाटन मैच में मुजफ्फरनगर ने एटा को 42-19 से पराजित किया। अन्य मुकाबलों में बिजनौर ने सहारनपुर, अलीगढ़ ने पीलीभीत, मुजफ्फरनगर ने आगरा तथा शामली ने एटा हराया। जिला कबड्डी सचिव गुरमेज सिंह ने बताया कि 14 दिसंबर को सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। संवाद