फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती समेत चार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। उपाधि स्नातकोत्तर महाविद्यालय की सेवानिवृत्त प्रवक्ता की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में कोर्ट के आदेश पर उनकी पुत्री की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, संपत्ति हड़पने, जहर देकर हत्या करने और धमकाने की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शेरपुरकलां निवासी उपाधि स्नातकोत्तर महाविद्यालय की सेवानिवृत्त और गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय की पूर्व प्रवक्ता नईमा खान की 29 नवंबर को मौत हो गई थी। पुत्री तहमीना खान के मुताबिक संपत्ति हड़पने के लिए उनकी मां की शेरपुरकलां निवासी शादाब, उनकी पत्नी रूबीना खान, सईद और याकूब ने जहर देकर हत्या कर दी थी। उनकी मां मोहल्ले के ही शादाब और रूबीना के साथ शेरपुरकलां में रहते थे। शादाब ने साजिश करके तहमीना खान की मां से हिबानामा 14 मई 2020 को लिखवा लिया था। अगले दिन उनकी मां से रूबीना ने हवेली अपने नाम करा ली। तहमीना खान के पिता के नाम बैंक में जमा रुपये और आभूषण आरोपियों ने छल करके हड़प लिए। दोनों आरोपियों ने हवेली बेचने के प्रयास शुरू कर दिए। उनकी मां नईमा खान को हवेली में बंधक बनाकर धमकाया गया। उनकी 29 नवंबर को जहर देकर हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम कराने को कहने पर उसे धमकाकर चुप करा दिया। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें