फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान विवाद में बरेली के युवक की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस फोर्स - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत/बीसलपुर। मकान पर मालिकाना हक जताने को लेकर चल रहे विवाद में दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। मारपीट के दौरान तमंचे से चलाई गई गोली में एक पक्ष को कब्जा दिलाने आए बरेली के युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे पक्ष के दंपती घायल हुए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। घायलों को सीएचसी से रेफर किए जाने पर जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। तनाव को देखते हुए घटनास्थल पर पुलिस तैनात कर दी गई।
विज्ञापन

कोतवाली बीसलपुर क्षेत्र के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी 55 वर्षीय राजेश्वर गंगवार पुत्र श्रीपाल का मकान को लेकर विवाद मोहल्ले के ही अवधबिहारी से चल रहा है। राजेश्वर का कहना है कि मकान उसका है, जबकि दूसरे पक्ष से अवध बिहारी का कहना है कि उन्होंने राजेश्वर के पिता से मकान खरीद लिया था। इसका बैनामा भी उनके नाम पर कराया जा चुका है। प्रकरण को लेकर वाद न्यायालय में विचाराधीन है। मंगलवार शाम को दोनों पक्षों के बीच मकान पर कब्जा करने को लेकर विवाद हो गया। राजेश्वर का आरोप है कि शाम करीब साढ़े छह बजे वह पत्नी रेखा रानी संग घर पर थे। इसी बीच अवधबिहारी दर्जनों साथियों के साथ आया। दरवाजा न खोलने पर सभी सीढ़ी लगाकर दीवार फांदकर घर में घुस आए और हमला कर दिया। मारपीट के दौरान किसी ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली अवध बिहारी की तरफ से कब्जा दिलाने आए भुता बरेली के गांव रसूला निवासी 22 वर्षीय पवन कुमार के सीने में लग गई। राजेश्वर और उनकी पत्नी रेखारानी भी मारपीट में आई चोटों से घायल हो गए। मोहल्ले के लोगों ने हंगामा देख पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में सीओ लल्लन सिंह, कोतवाल सुनील कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। बिलसंडा पुलिस भी पीछे से सूचना मिलने पर आ गई। पुलिस को देख झगड़ा कर रहे लोग भागने लगे। मगर पीछा कर पुलिस दो लोगों को हिरासत में ले लिया। पवन और घायल दंपती को आनन-फानन में सीएचसी भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने पवन को मृत घोषित कर दिया, जबकि दंपती की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर पुलिस घटना की तह तक पहुंचने का प्रयास करती रही। भुता पुलिस से संपर्क कर मृतक के परिजनों को सूचना भिजवाई गई है।
गोली चलाने वाले का पता लगाने में जुुटी पुलिस
घटना में बरेली के युवक की गोली लगने से मौत हो गई। मगर गोली चलाने वाले की पहचान को लेकर तस्वीर काफी देर बाद भी स्पष्ट नहीं हो सकी है। गोली किसने चलाई, इसका पता लगाने को पुलिस छानबीन कर रही है। विवाद की शुरुआत कहां से हुई, इसे जानने के लिए हिरासत में लिए दोनों युवक और मोहल्ले वालों से सवाल-जवाब किए जाते रहे।
विज्ञापन

दो महीने से चल रहा था विवाद
मकान का अवध बिहारी के नाम पर बैनामा करीब तीन महीने पहले हुआ था। एक माह बाद जब इसकी जानकारी हुई तब से दोनों पक्षों के बीच विवाद की शुरुआत हो गई थी। बैनामा गलत तरीके से कराने की बात कहते हुए राजेश्वर ने न्यायालय की शरण ली थी।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी। दो लोगों को हिरासत में लेकर टीम पूछताछ कर रही है। झगड़े की वजह और गोली चलाने वाले के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। - लल्लन सिंह, सीओ बीसलपुर

वारदात के बाद विलाप करती महिला।- फोटो : PILIBHIT

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें