फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत में बड़ी वारदात: कोर्ट परिसर में अधिवक्ता पर धारदार हथियार से हमला, दरोगा भी घायल; दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 14 Oct 2025 12:17 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत से सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां कोर्ट परिसर में हत्यारोपी अधिवक्ता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। इससे परिसर में हड़कंप मच गया। अधिवक्ता को बचाने में दरोगा भी घायल हुए हैं।  
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल अधिवक्ता, जानकारी करते एसपी अभिषेक यादव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के कोर्ट परिसर में मंगलवार सुबह अधिवक्ता पर बांके से हमला कर दिया गया। उन्हें बचाने पहुंचे दरोगा भी घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। वहीं, पुलिस ने हमला करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक हत्या के मामले में नामजद अधिवक्ता ओमपाल निवासी गांव खरदाई (थाना दियोरिया) मंगलवार को मुकदमे की तारीख पर कोर्ट पहुंचे थे। इसी दौरान मुकदमे के दूसरे पक्ष के लोग वहां पहुंच गए और अचानक बांके से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। 

यह भी पढ़ें- बरेली बवाल: मौलाना तौकीर रजा के दो और करीबियों के मकान होंगे सील, बीडीए ने बताया अवैध, नोटिस जारी
विज्ञापन


कचहरी परिसर में मचा हड़कंप 
हमले में अधिवक्ता ओमपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बचाने पहुंचे कोर्ट परिसर में तैनात दरोगा अरविंद त्यागी भी बांके के प्रहार से घायल हो गए। घटना से कचहरी परिसर में अफरा-तफरी मच गई। दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। 
Trending Videos
विज्ञापन

सूचना पर एसपी अभिषेक यादव भी अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि हमला करने के आरोपी कचहरी के पीछे खुले रास्ते से अंदर दाखिल हुए थे। बांका छिपाकर लाए थे। घायल अधिवक्ता बीसलपुर में प्रैक्टिस करता है और हत्या के एक मुकदमे में आरोपी है।

एसपी अभिषेक यादव ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें