पूर्व मंत्री ने किया रसियाखानपुर का दौरा
पूर्व मंत्री राम सरन वर्मा ने रविवार को दोपहर गांव रसिया खानपुर का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों से जानकारी ली। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग की ओर से रोकथाम को किए जाने वाले उपायों के बारे में बताया। पूर्व मंत्री ने मौके पर मौजूद मिले सीएमओ डॉ आलोक कुमार से भी जानकारी हासिल की। सीएमओ ने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों और कर्मचारियों को पूरी लगन से सेवा कार्य करने के निर्देश दिए।
पूर्व मंत्री ने गांव की सफाई व्यवस्था भी देखी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. आलमगीर ने बताया कि गांव में बुखार के प्रकोप पर अब नियंत्रण है। गांव में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा बीमार लोगों का उपचार किया जा रहा है। गंभीर रूप से बीमार मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया जा रहा है।