किराये पर रहकर की नौकरी, एक साल पहले की शादी
लुधियाना पहुंचने के बाद शशांक ने एक मकान किराये पर लिया और प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने लगा। इस दौरान उसने अपने परिवार से कोई संपर्क नहीं रखा। पुलिस पूछताछ में उसने खुलासा किया कि करीब एक साल पहले उसने शादी भी कर ली थी।
दर्ज हैं कई मुकदमे
पुलिस रिकार्ड के अनुसार शशांक बजाज का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उस पर बदायूं, पीलीभीत और उत्तराखंड में पूर्व में भी कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।
सहारनपुर होते हुए पहुंचा लुधियाना
गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में शशांक ने पुलिस को बताया कि कोविड वार्ड से फरार होने के बाद उसने एक ट्रक से सहारनपुर तक का सफर तय किया। वहां से उसी चालक की मदद से दूसरे ट्रक में बैठकर वह पंजाब के लुधियाना पहुंच गया। पुलिस और एसटीएफ की टीमें उसकी तलाश में जुटी थीं। एक सितंबर को एसटीएफ और कोतवाली पुलिस ने उसे लुधियाना के साहनेवाल-डेवाल रोड इलाके से गिरफ्तार कर लिया।