फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र की मौत के मामले में बरेली के तांत्रिक को हिरासत में लिया, पूछताछ जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर (पीलीभीत)। छात्र कीरत की धारदार हथियार से गला रेतकर मार डालने के मामले में पुलिस को तंत्र-मंत्र के चक्कर में हत्या करने का अंदेशा है। छानबीन के बाद पुलिस ने बरेली के एक तांत्रिक को हिरासत में लिया। पुलिस की दो टीमें उससे पूछताछ कर रही है। हालांकि अभी कुछ साक्ष्य नहीं मिल सका है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव भदारी निवासी मिंटू कश्यप के आठ वर्षीय पुत्र कीरत कुमार का शव दो अक्तूबर को गन्ने के खेत में मिला था। मासूम की गला रेतकर हत्या की गई थी। परिजन ने किसी तरह की रंजिश से इनकार कर दिया था। अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अब तक हुई सुरागसी के बाद पुलिस को तंत्र-मंत्र से मामला जुड़ा प्रतीत हो रहा है। ऐसे में पुलिस ने मंगलवार को बरेली के थाना भुता क्षेत्र के गांव डंडिया नवाजिस अली के एक तांत्रिक को हिरासत में लिया। टीम उसे लेकर बीसलपुर आई और पूछताछ शुरू कर दी। कोतवाल सुनील शर्मा ने बताया कि अभी कोई खास सुराग नहीं मिल सका है। प्रयास किए जा रहे हैं। सीओ लल्लन सिंह ने बताया कि हत्याकांड का खुलासा करने को दो टीमें काम कर रही हैं। सभी बिंदुओं पर पड़ताल चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें