फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रहस्यमय हालात में नगर पालिका सदस्य लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। नगर पालिका के वार्ड 99 की सदस्य फरजाना बी रहस्यमय हालात में लापता हो गईं। पुलिस ने सूचना पर फरजाना के भाई जाबिर की ओर से गुमशुदगी दर्ज की है। नगर पालिका सदस्य ने एक अपना एक वीडियो वायरल किया है। जिसमें परिजनों पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए घर से जाने की जानकारी दी है।
विज्ञापन



मोहल्ला गनेशगंज चतुर्थ की नगर पालिका सदस्य फरजाना बी छह जुलाई को घर से रहस्यमय हालात में लापता हो गईं। परिजनों ने उनकी तलाश रिश्तेदारियों में की। सुराग न लगने पर फरजाना के भाई ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाल राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि नगर पालिका सदस्य के भाई की ओर से नगर पालिका सदस्य की गुमशुदगी दर्ज की गई है।
उन्होंने बताया कि नगर पालिका सदस्य के मोबाइल की आखिरी लोकेशन छह जुलाई को ही शाम को गांव नरायनपुर में मिली। इसके बाद से उनका मोबाइल बंद आ रहा है। मोबाइल को सर्विलांस पर लगवाया गया है। उन्होंने बताया कि फरजाना ने अपना एक वीडियो भी वायरल किया है। जिसमें परिजनों से परेशान होकर घर से जाने की जानकारी दी गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही फरजाना को ढूंढ़ निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें