फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनेंद्र हटे, हरिराम फिर बने बसपा जिलाध्यक्ष

Sat, 05 Sep 2015 12:01 AM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव से ठीक पहले बहुजन समाजपार्टी ने पीलीभीत के जिलाध्यक्ष मुनेंद्रपाल सागर को हटा दिया है। उनकी जगह एक बार फिर जिले की कमान हरिराम गौतम को दी गई है। इससे पहले वह जून 2005 से 2008 तक पार्टी के जिलाध्यक्ष रहे थे।
विज्ञापन

पार्टी सूत्रों के मुताबिक मिशन 2017 की तैयारी के दौरान पिछले एक माह में संगठन कार्यकर्ताओं की विभिन्न स्थानों पर कई बैठकें हुईं। इस दौरान कुछ कार्यकर्ता मुनेंद्र की कार्यप्रणाली को लेकर असंतुष्ट नजर आए। ये रिपोर्ट पार्टी हाईकमान तक पहुंची। इसके बाद पार्टी महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने मुनेंद्रपाल को जिलाध्यक्ष पद से हटाने का निर्णय ले लिया और गुरुवार को फैसला भी सुना दिया गया। उनके स्थान पर हरिराम गौतम को दुबारा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। नसीमुद्दीन की ओर से इस आशय के भेजे गए पत्र पर जोन कोआर्डिनेटर ब्रह्मस्वरूप सागर और गिरीश चंद्र जाटव के भी हस्ताक्षर हैं।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हरिराम ने कहा कि पार्टी अपने मिशन 2017 की ओर तेजी के साथ बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही जिले भर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके बहुजन समाज के लोगों को पार्टी के साथ जोड़ने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें