फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के कारण जान गंवा चुके लोगों के परिजन को सांसद वरुण गांधी ने पहुंचाई सहायता

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। भाजपा सांसद वरुण गांधी ने बृहस्पतिवार को उत्तराखंड सीमा पर मझोला कस्बे में बनने वाले स्वागत द्वार का शिलान्यास किया। कोरोना का शिकार हुए सात मृतकों के परिजन को बतौर सहायता राशि क51-51 हजार के चेक वितरित किए। इस मौके पर सांसद वरुण गांधी ने कहा कि किसी को कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है। जिले के सभी लोग उनके परिवार के समान हैं।
विज्ञापन

एक दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार को यहां आए सांसद वरुण गांधी सुबह करीब दस सबसे पहले मझोला गए। वहां उत्तराखंड सीमा पर बनाए जा रहे स्वागत द्वार का शिलान्यास किया। जहां उन्होंने कुछ देर रुककर लोगों की समस्याएं सुनीं। सड़क किनारे झोपड़ी डालकर गुजर बसर करने वाले लोगों ने सांसद को बताया कि लंबे समय बाद भी उन्हें कोई सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। इस पर सांसद ने मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान बंद चीनी मिल की आवासीय कॉलोनी में बिजली सप्लाई चालू करने को लेकर भी चर्चा हुई। इसके बाद सांसद मरौरी ब्लॉक के गांव बरी और शहर के मोहल्ला आवास विकास, देशनगर गोपाल सिंह में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए। यहां उन्होंने कोरोना काल में अपनों को खो चुके परिवारों को सहायता राशि के चेक वितरित किए।
इस दौरान सांसद वरुण गांधी ने कहा कि इतनी भयावह स्थिति हो जाएगी शुरूआत में इसका आंकलन किसी ने नहीं था। उन्होंने कहा कि जिले के सभी लोग उनके परिवार के सदस्य हैं। बुरे और विपरीत समय में उनके काम आना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर आने पर खाने से ज्यादा ऑक्सीजन की दिक्कत हुई। लोगों की जान जाती देख वह दुखी हुए। फिर निजी प्रयास से 200 से अधिक ऑक्सीजन सिलिंडर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर जरूरतमंद के लिए मुहैया कराए। कोई भूखा न सोए इसके लिए सांसद रसोई इस बार भी चल रही है।
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक बरखेड़ा किशनलाल राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता, प्रभात जायसवाल, रेखा परिहार, अजय गोयल, सतनाम सिंह, अभिषेक सिंह गोल्डी, प्रदीप मिश्रा, सुखवीर भदौरिया, प्रवक्ता एमआर मलिक आदि मौजूद रहे। कार्यक्रमों के बाद सांसद वरुण वापस दिल्ली चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें