फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: निर्माणाधीन पुलिया से टकराकर बाइक चालक की मौत,दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। असम हाईवे पर पुलिया से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पूरनपुर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम को भिजवाया।
विज्ञापन

हादसा कोतवाली पूरनपुर क्षेत्र के कड़ेर चौराहे के समीप बुधवार रात आठ बजे हुआ। शाहजहांपुर जिले के खुटार थाना क्षेत्र के ग्राम बकानिया निवासी 18 वर्षीय सुमित पुत्र अजय अपने रिश्ते के मां शेरा में उत्तरी क्षेत्र के ग्राम केसरपुरा निवासी रमन के साथ बाइक से पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पिपरिया ढुलई में अपनी रिश्तेदारी में आया था। वापस जाते समय चौराहे के समीप उनकी बाइक सड़क पर निर्मला दिन पुलिया के लिए लगाए गए ड्रम से टकरा गई। हादसे में सुमित की मौत हो गई, जबकि रमन घायल हो गया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ विधि भूषण मौर्य ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। हादसे की जांच करवाई जा रही है। सुमित बाइक चला रहा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें