पीलीभीत। खेत पर कब्जा करने का विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से मां-बेटी को पीटा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है।
गजरौला थाना क्षेत्र के ग्राम शिवनगर निवासी कुसुम लता ने गजरौला पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव में गाटा संख्या 93 में स्थित जमीन का कोर्ट में मामला विचाराधीन है।
आरोप है कि अशोक सिंह, वेदपाल, जितेंद्र सिंह, जतनपाल सिंह कब्जा करने की नीयत से खेत पर पहुंचे और उसे जोतना शुरू कर दिया। इसपर उसने विरोध करते हुए मामला कोर्ट में विचाराधीन होने की बात कही। आरोप है कि इसपर आरोपियों ने उसे व उसकी पुत्री प्रगती के साथ लाठी-डंडों से मारपीट करनी शुरू कर दी।
जान से मारने की धमकी दी गई। छप्पर भी गिरा दिया। 10 हजार रुपये ले जाने का आरोप भी लगाया। थाना प्रभारी जगदीप सिंह मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद