फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी लोगों को रामकथा का श्रवण करना चाहिए: मिश्रा

Tue, 27 May 2025 12:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। लखीमपुर से आए कथा वाचक अखिलेश कुमार मिश्रा ने कहा कि राम कथा सुनने से पाप कम हो जाते हैं। सभी लोगों को राम कथा का श्रवण करना चाहिए।
विज्ञापन

कथा वाचक ने कस्बा दियोरिया में शुरू हुए दस दिवसीय राम कथा कार्यक्रम में सोमवार को पहले दिन श्रद्धालुओं को प्रवचन करते हुए कहा कि जितना पुण्य तीर्थ स्थान पर जाने से मिलता है। उससे अधिक पुण्य राम कथा सुनने से मिलता है। राम कथा सुनने से इंसान के दुर्गुण खत्म हो जाते हैं। इंसान के भीतर सद्भावना, समझ, दान शीलता और परोपकार आदि सद्भावनाएं आ जाती है।
राम कथा सुनने वाले से भगवान भी प्रसन्न रहते हैं और उनकी सारी समस्याओं का निस्तारण कर देते हैं।
सभी लोगों को हर हालत में राम कथा का श्रवण करना चाहिए। राम कथा सुनने वालों को मरने के बाद मोक्ष मिलता है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें