फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मां-बेटी को जेठ-जेठानी ने पीटा, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। पति की गैरमौजूदगी में युवती, उसकी पुत्री को जेठ, जेठानी ने पीटकर घायल कर दिया। शोर-शराबे पर लोगों के एकत्र होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने युवती की शिकायत पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


घटना 18 जून को गांव कढेरचौरा की है। गांव निवासी लालू की पत्नी कमला देवी ने बताया कि उसके जेठ रामसेवक, जेठानी मंजू देवी और उनकी पुत्री वर्षा ने उसकी पुत्री श्रद्धा को गालियां दी और पिटाई कर दी। शोर सुनकर बचाने की कोशिश पर उसके सिर पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया।
शोर पर लोगों के एकत्र होने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि कमला देवी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मारपीट की एक अन्य घटना में लेनदेन के विवाद में मोहल्ला कायस्थान निवासी अभिषेक भारती को मोहल्ले के संतोष भारती ने पीट दिया। पुलिस ने संतोष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें