फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बीडीसी की बैठक में 100 से अधिक प्रस्ताव हुए पारित

विज्ञापन
अमरिया ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक में मौजूद अधिकारी, प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य
विज्ञापन
अमरिया। ब्लाॅक सभागार में बुधवार को हुई क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक में विभिन्न विकास कार्यों के 100 से अधिक प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों की अनुपस्थिति पर सदस्यों ने कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन


ब्लॉक प्रमुख निशान सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में 100 से अधिक प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में एसडीएम मयंक गोस्वामी ने जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने की समय सीमा और वरासत दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कई लोग पिता की मृत्यु के बाद वरासत दर्ज कराने में जानबूझकर देरी करते हैं।
खंड विकास अधिकारी दिनेश कुमार ने मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री आवास योजना, दिव्यांग आवास योजना के पात्र लाभार्थियों से संबंधित जानकारी दी। एडीओ पंचायत अतुल कुमार पाठक ने संचालित विकास योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। एपीओ ने मनरेगा के अंतर्गत कराए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी। बिजली निगम के एसडीओ ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में लाइनों को दुरुस्त करने का कार्य चल रहा है। बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों की अनुपस्थिति पर जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

तहसील में आसानी से नहीं होता वरासत का कार्य
प्रधान संघ के ब्लाॅक अध्यक्ष मंगली प्रसाद वर्मा ने कहा कि यदि जिला स्तरीय अधिकारी बैठक में नहीं पहुंचेंगे तो समस्याओं का समाधान कैसे होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि तहसील में बिना सुविधा शुल्क के वरासत का कार्य नहीं होता। ग्राम फरदिया के प्रधान अतीक अहमद ने बैठक का एजेंडा समय से न मिलने पर नाराजगी जताई। बैठक में नईम अंसारी, परमजीत सिंह, परमिंदर सिंह प्रिंस, असलम जावेद, सिंचाई विभाग के जेई ललित लहरी, आरईएस के जेई नरेंद्र कुमार जैसल, वीरेंद्र गंगवार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें