फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोते समय बंदरों ने किया हमला, छत से गिरकर बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
राजेश कुमार फाइल फोटो। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
बिलसंडा/पीलीभीत। गर्मी से परेशान बुजुर्ग शुक्रवार की रात छत पर सोए हुए थे। शनिवार सुबह करीब छह बजे बंदरों ने उन पर हमला कर दिया। खुद को बचाने के लिए दौड़े तो छत से नीचे गिर गए। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। परिवार वालों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव परिवार को सौंप दिया।
विज्ञापन

बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव करेली के ग्राम प्रधान सचिन शर्मा ने बताया कि उनके परिवार में अविवाहित बुजुर्ग राजेश कुमार शुक्रवार की रात गर्मी से परेशान होकर छत पर सोने चले गए थे। सुबह करीब छह बजे 40-50 बंदरों ने उन पर सोते समय हमला कर दिया। वह उठकर खुद का बचाव करने लगे। मगर बंदरों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। वह पड़ोसी के आंगन में सिर के बल छत से गिर गए। परिवार वालों ने उन्हें बिलसंडा सीएचसी में भर्ती कराया।
सिर में गंभीर चोट लगने के कारण सीएचसी के डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में उनकी मौत हो गई। जिला अस्पताल पहुंचने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया। मगर परिवार वालों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इस पर बिलसंडा पुलिस ने पंचायतनामा भरने के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया। शव का शाम को अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें