फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी से परेशान युवती बोली- शोहदा देता है अपहरण की धमकी, क्या करूं...

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने अपने भाई के साथ कोतवाली आकर एक शोहदे द्वारा परेशान करने की शिकायत की है। पुलिस को दी तहरीर में युवती ने कहा कि शोहदा हर समय उसका पीछा करता है। मौका मिलने पर छेड़खानी करने से भी नहीं चूकता। ऐसे में वह क्या करे। फिलहाल, पुलिस ने किशोरी की तहरीर तो ले ली, मगर रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

किशोरी ने कोतवाल को बताया कि उसके गांव का ही एक शोहदा पिछले काफी समय से उसके पीछे पड़ा है। शोहदा उसके फोन पर अश्लील मैसेज भी भेजता है। किशोरी ने बताया कि शोहदे ने उसका जीना मुहाल कर दिया है। शोहदा दबंग है, इस वजह से उसके घर वाले भी उस पर अंकुश नहीं लगा पा रहे हैं। पीड़ित के अनुसार विरोध करने पर वह अपहरण और परिवार वालों की हत्या करने की धमकी देता है। तहरीर में युवक को नामजद करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें