फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: एमओआईसी ने शुरू की जांच, दोनों पक्षों को बयान के लिए किया तलब

Thu, 10 Jul 2025 01:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
नवजात की मौत के बाद चाइल्ड सेंटर में जांच करते एमओआईसी स्रोत: स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
पूरनपुर। नवजात की मौत के मामले में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मनीष राज शर्मा ने चाइल्ड सेंटर पहुंचकर जांच की। दोनों पक्षों को बयान देने के लिए सीएचसी तलब किया है। जांच के बाद रिपोर्ट सीएमओ को भेजी जाएगी।
विज्ञापन


घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव सिकराना निवासी रामऔतार की बहू सुनीता को प्रसव पीड़ा होने पर नगर के एक नर्सिंग होम में सोमवार को भर्ती कराया गया था। नर्सिंग होम में ऑपरेशन से पुत्री का जन्म हुआ। नवजात की हालत ठीक न होने पर उसे नगर के एक चाइल्ड सेंटर में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को नवजात को चाइल्ड सेंटर से जिला मुख्यालय रेफर किया गया। रास्ते में नवजात की मौत हो गई थी। नवजात का शव लेकर चाइल्ड सेंटर पहुंचे परिजन ने चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पुलिस भी पहुंची थी। रामऔतार ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को दी गई। कोतवाल सतेंद्र सिंह ने बताया कि नवजात की मौत के मामले में कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है। बुधवार को सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मनीष राज शर्मा ने चाइल्ड सेंटर पहुंचकर जांच की। उन्होंने बताया कि निरीक्षण में सब ठीक मिला। मामले को लेकर चाइल्ड सेंटर के चिकित्सक और नवजात के पिता को बयान देने को सीएचसी बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें