फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नायब तहसीलदार के साथ पहुंचे एमओआईसी, बंद कराए अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर। संस्थागत प्रसव के दावों के बीच माधोटांडा कस्बे में संचालित नेशनल और माही अस्पतालों की लापरवाही के मामले सामने आने पर सोमवार को भी टीम जांच करने पहुंची। अफसरों के निर्देश पर नायब तहसीलदार के साथ पहुंचे एमओआईसी ने दोनों जांच-पड़ताल के बाद अस्पतालों को बंद करा दिया। अवैध मानते हुए मरीजों को जागरूक करने के लिए गेट पर नोटिस तो चस्पा की, लेकिन सील कार्रवाई से टीम बचती रही।
विज्ञापन

माधोटांडा कस्बे में संचालित दो निजी अस्पतालों में तीन दिन पूर्व से महिलाओं के इलाज के नाम पर लापरवाही के मामले सामने आए थे। कुछ दिन पूर्व एक अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान जच्चा और बच्चा दोनों की मौत हो गई थी। समझौता होने के बाद परिजन कार्रवाई के लिए आगे नहीं आए थे।
दूसरे अस्पताल में तीन माह के गर्भपात के दौरान बच्चेदानी फटने से महिला की हालत बिगड़ गई थी। दोनों मामले अफसरों के संज्ञान में आए तो जांच शुरू कराई गई। रविवार को पूरनपुर एमओआईसी डॉ. मनीष शर्मा टीम के साथ दोनों अस्पतालों की जांच करने पहुंचे थे। लापरवाही उजागर होने के बाद भी नोटिस देकर लौट आए। सोमवार को प्रशासनिक अफसरों ने मामले का संज्ञान लेकर जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद सोमवार को कलीनगर के नायब तहसीलदार अक्षय यादव के साथ एमओआईसी दोबारा जांच करने पहुंचे। जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में अस्पताल में मौजूद स्टाफ के बयान लिए। इसके बाद जांच पूरी होने तक अस्पताल को बंद करने का निर्णय लेकर ताला डलवा दिया गया। गर्भपात कराने वाले अस्पताल में टीम पहुंची तो ताला पड़ा मिला। इसके बाद टीम ने अस्पताल को अवैध मानते हुए नोटिस चस्पा किया।
लिखा कि बिना अभिलेखों के अवैध रूप से संचालित इस अस्पताल में किसी प्रकार का इलाज न कराएं। अस्पताल खुलने पर टीम को जानकारी दी जाए। गर्भपात कराने से मामले में टीम अस्पताल को सील करने की कार्रवाई के बिना ही लौट गई। एमओआईसी डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि जांच की जा रही है। दोनों अस्पतालों को बंद कराया गया। अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जा रही है।

जिले में संचालित निजी अस्पतालों की जांच के संबंध में सीएमओ को पत्र भेजा जा रहा है। बगैर पंजीकरण और नियमों की अनदेखी कर संचालित अस्पतालों पर कार्रवाई के कड़े निर्देश दिए गए हैं। - संजय कुमार सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें