फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बाल विवाह कराने वाले पंडित समेत 12 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। गांव रुरिया सलेमपुर में बाल विवाह करना वर-वधू पक्ष और विवाह कराने वाले पंडित को महंगा पड़ गया। पुलिस ने पंडित समेत दोनों पक्षों के 12 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव रूरिया सलेमपुर में बाल विवाह की सूचना पर पहुंची महिला एसआई रीना कुमारी को जांच में जबरन बाल विवाह कराए जाने का पता चला। परिजनों ने 15 साल की किशोरी का 17 साल के किशोर से बाल विवाह करा दिया था।
पुलिस ने एसआई रीना की ओर से लड़की पक्ष के रामकुमार, नेम सिंह की पत्नी प्रेमवती उर्फ गुड्डी, अरविंद कुमार, रमेश कुमार, रमेश की पत्नी अनीता, जागन की पत्नी रूपवती और किशोर पक्ष के पूरन सिंह, पूरन सिंह की पत्नी मालवी देवी, वेदपाल सिंह, पंडित गांव निवासी अनिल, मामा देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाल नरेश कुमार त्यागी ने बताया कि बाल विवाह के मामले में किशोर और किशोरी के परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मालूम हो कि कुछ दिन पूर्व क्षेत्र के एक गांव में बाल विवाह की भनक पर संरक्षण अधिकारी मीनाक्षी पाठक, चाइल्ड हेल्पलाइन परियोजना के जिला समन्वयक निर्वान सिंह, एंटी ह्यूमन की उप निरीक्षक रीना मौके पर पहुंचीं थीं। जहांं बदायूं थाना के उझानी के एक गांव से बरात आ चुकी थी। बालिका की उम्र से संबंधित दस्तावेज मांगने पर परिजन ने देने से इनकार कर दिया था। बाल विवाह रोकने की बात कहने पर परिजन आक्रोशित हो गए थे। परिजन ने टीम से धक्कामुक्की की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें