फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: विधायक के भाई पर होलिका स्थल की जमीन पर निर्माण करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव उदरहा के लोगों ने एसडीएम कार्यालय में शिकायती पत्र देकर विधायक बाबूराम पासवान के भाई पर गांव के होलिका स्थल की जमीन पर कब्जा कर दीवारेें खड़ी करने का आरोप लगाया। लोगों ने दीवार को ध्वस्त कराने की मांग की। इस गांव में विधायक का पैतृक निवास भी है।
विज्ञापन


पत्र में कहा है कि गांव में सार्वजनिक होलिका स्थल की जमीन पर गांव निवासी विधायक के सगे भाई ने जबरन कब्जा कर भवन निर्माण के लिए पक्की दीवारें खड़ी कर रखी हैं। निर्माण के समय गांव के लोगों ने विरोध कर इसकी शिकायत उच्च अफसरों से की थी, तब राजस्व और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण रुकवा दिया था, लेकिन होलिका स्थल की जमीन पर दीवारें अब तक खड़ी हैं। पत्र में होलिका स्थल पर कब्जा कर बनाई पक्की दीवारें गिरवाने की मांग की गईं। पत्र देने वालों गांव के बसंतलाल, जगन्नाथ, अहिवरन, शिवराम, केदार, प्रेमपाल, वेद प्रकाश, राजाराम, छंगे लाल सहित कई अन्य लोग शामिल हैं।
एसडीएम अजीत प्रताप सिंह का कहना है कि अभी उनके पास इस बारे में कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलती है तो नियमानुसार जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन


विधायक बोले- बदले की जमीन पर दो दशक पहले खड़ी की गईं दीवारें
विधायक बाबूराम पासवान का कहना है कि वह गांव में नहीं रहते। करीब 20 साल पहले उनके भाई ने होलिका स्थल के समीप की जमीन के बदलेे दूसरी जमीन दी थी। इस प्लाॅट पर 20 साल पहले भाई ने दीवारें खड़ी की थीं। विरोधी झूठी शिकायतें करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें