फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सीएम से मिले विधायक, माधोटांडा को फिर से ब्लॉक बनाने की मांग

Fri, 20 Dec 2024 12:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर। माधोटांडा ब्लॉक को बहाल करने की पैरवी एक बार फिर तेज हो गई है। बुधवार को पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान ने मुख्यमंत्री से मिलकर ब्लॉक की सेवाएं बहाल करने का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र से जुड़े कई अन्य मुद्दों को भी मुख्यमंत्री के सामने रखा। विधायक के अनुसार मुख्यमंत्री से सकारात्मक अमल का आश्वासन भी मिला है। पूरनपुर ब्लॉक को विभाजित कर माधोटांडा को नया ब्लॉक का दर्जा दिया गया था। दो साल तक ब्लॉक का संचालन भी हुआ, वर्ष 2017 के बाद से ब्लॉक की सेवाओं पर रोक लगा दी गई थी। इसके बाद से क्षेत्रीय लोग विकास कार्यों का हवाला देकर ब्लॉक शुरू कराने की मांग कर रहे हैं।
अब क्षेत्रीय विधायक बाबूराम पासवान ने भी पैरवी शुरू कर दी है। बुधवार को विधायक ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। कहा कि पूरनपुर ब्लॉक में 274 क्षेत्र पंचायत सदस्य होने के कारण विकास कार्य सही से नहीं हो पाते हैं।
विज्ञापन

दो तहसील होने के साथ पर्यटन के लिहाज से चूका बीच और गोमती उद्गम स्थल भी है। उत्तराखंड और नेपाल की सीमा तक इलाका आता है।
40 हजार की आबादी और 12 हजार मतदाता के साथ पर्यटन क्षेत्र का हवाला देकर माधोटांडा को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने की मांग भी रखी गई। धनाराघाट पर शारदा नदी के सेतु पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए वन विभाग की एनओसी दिलाने की मांग की। दि किसान सहकारी चीनी मिल पूरनपुर का नवीनीकरण कराने के अलावा मुल्लपुर खजुरिया से मुस्तफाबाद खटीमा मार्ग, न्यूरिया पक्के मार्ग से ओड़ाझार शिव मंदिर तक, मुल्लपुर खजुरिया मार्ग से अंटा तालाब के पास तक मार्ग का नवनिर्माण कराने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें