फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पुलिस को चोर समझकर मचाया शोर

Thu, 31 Jul 2025 01:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघचाई। आधी रात के समय गांव पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने चोर समझकर शोर मचाया और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर थाने से फोर्स पहुंचा। जांच के बाद पता चला कि एक जगह दबिश के लिए गाड़ी में सवार होकर पुलिस गई थी।
विज्ञापन

मंगलवार की रात 12 बजे के बाद दो गाड़ियां गांव के बीच रास्ते से गुजरीं। गांव में कई चक्कर लगाने पर ग्रामीण चोर होने की आशंका जताने लगे। शोर-शराबा हुआ तो बड़ी संख्या में ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर सड़क पर पहुंचे और दोनों गाड़ियों को रोक लिया। इससे खलबली मच गई। काफी देर तक गहमागहमी का माहौल रहा। मामले की सूचना पर घुंघचाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पाया गया कि थाना पुलिस एक युवती के फरार होने के मामले में गांव में दबिश देने पहुंची थी। थाना प्रभारी प्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस एक युवती के मामले में लोकेशन के आधार पर दबिश देने पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें