पीलीभीत। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से बुधवार को कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में खेल किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह और ललौरीखेड़ा ब्लॉक प्रमुख अजय गंगवार ने चयनित पुरुष और महिला मंगल दलों को खेल प्रोत्साहन सामग्री वितरित की। कार्यक्रम में 17 युवक और 36 महिला मंगल दल को खेल प्रोत्साहन सामग्री किट दी गई। शेष चयनित दलों को सभी विकास खंड के सभागार में इसी सप्ताह जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किट वितरित की जाएगी। डीएम ने मंगल दलों की सार्थकता एवं उपयोगिता को समझाया।