पुलिस ने कराया युवती का मेडिकल
पीड़ित युवती ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी। इस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। घुंघचाई थाने के एसओ कपिल कुमार ने बताया कि युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी नाबालिग है। दोनों एक बिरादरी के हैं। युवती का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
मंगलवार को एएसपी अनिल कुमार और सीओ आलोक सिंह ने भी मुआयना किया। सीओ ने बताया कि घुंघचाई एसओ को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उधर, बताया जा रहा है कि आरोपी के बालिग होने में छह महीने बाकी हैं। गांव में समझौते के लिए दोनों पक्षों के बीच पंचायत भी हुई थी।