फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने उठाया कूड़ा, कमिश्नर और डीएम ने भी किया श्रमदान

Sun, 01 Oct 2023 04:15 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने गांधी स्टेडियम में स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। उन्होंने एक घंटा श्रमदान कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। 
विज्ञापन
राज्य मंत्री संजय गंगवार ने दिया स्वच्छता का संदेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के गांधी स्टेडियम में गन्ना एवं चीनी मिल राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने रविवार को स्वच्छता ही सेवा है अभियान की शुरुआत की। गांधी स्टेडियम में पंजीकृत खिलाड़ियों और यहां टहलने वाले लोगों को स्वच्छता की जागरूक किया गया। कलक्ट्रेट परिसर में प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वच्छता अभियान चलाया। 

विज्ञापन


राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सपना है कि स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत की परिकल्पना साकार हो। स्वच्छता ही सेवा है, इस नारे को हम सब को मिलकर साकार करना होगा। सभी का दायित्व है कि अपने आसपास और अपने परिवेश में साफ सफाई रखें। स्वच्छता से जहां साफ सुथरा नगर गांव रहेगा वहीं तमाम संचारी रोगों से भी बचाव होगा। 

विज्ञापन

कमिश्नर ने लगाई झाड़ू 

कलक्ट्रेट परिसर में कमिश्नर सौम्या अग्रवाल, डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने साफ सफाई कर स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत की। कमिश्नर बरेली ने गांधी सभागार के आसपास झाड़ू लगाकर साफ सफाई की। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने भी श्रमदान किया। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्कूलों में भी एक घंटा श्रम दान किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें