फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार की जीत: प्रेमी के घर की चौखट पर रातभर बैठी रही प्रेमिका, जिद के आगे झुके घरवाले, बहू मानकर ले गए

Sun, 01 Oct 2023 10:25 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में प्रेमी ने शादी से इनकार किया तो प्रेमिका ने जहर खा लिया। कई दिन अस्पताल में भर्ती रही। ठीक होने के बाद वह सीधे प्रेमी के घर पहुंच गई और दरवाजे पर बैठ गई। 10 घंटे बाद प्रेमी के घरवालों ने उसकी शादी कराने का भरोसा दिया और प्रेमिका को बहू मानकर अपने घर ले गए। 
विज्ञापन
थाने में बैठी युवती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के शीशगढ़ में प्रेमी के घर के बाहर पीलीभीत की युवती धरने पर बैठ गई। वह प्रेमी के साथ शादी करने की जिद पर अड़ गई। आखिरकार 10 घंटे बाद प्रेमी के घरवाले शादी के लिए राजी हो गए। उन्होंने पुलिस के सामने बेटे के साथ सात फेरे कराने का वादा किया और युवती को घर ले आए।

विज्ञापन


पीलीभीत की युवती का शीशगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से कॉलेज के समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। हालांकि, युवक अब भी पढ़ाई कर रहा है लेकिन दोनों अब बालिग हैं। चार महीने पहले शादी के सपने लेकर युवती प्रेमी के घर पहुंची थी। तब प्रेमी के इनकार करने से आहत युवती ने गांव के बाहर जहरीला पदार्थ खा लिया। 

प्रेमिका के पहुंचते ही प्रेमी फरार 

युवती की हालत बिगड़ने पर ग्राम प्रधान ने उसे बहेड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। अब उसकी हालत ठीक हो गई। वह शुक्रवार रात 11 बजे फिर प्रेमी के घर पहुंच गई और शादी की जिद करने लगी। यह देख युवक रात में ही घर से भाग गया, मगर युवती वहां डटी रही। 

ये भी पढ़ें- Traffic Rules: इस शहर में नौ चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे चालू, पांच दिन में एक हजार से ज्यादा चालान

विज्ञापन

 

विज्ञापन

युवक के परिजन रातभर उसकी निगरानी करते रहे। शनिवार सुबह गांव के ही किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिसकर्मी उसे और युवक के घरवालों को थाने ले आए। थाने में भी युवती शादी की जिद पर अड़ी रही लेकिन युवक की रजामंदी न होने के कारण उसके घरवाले चुप रहे।

इस पर पुलिस ने परिवार पर कार्रवाई करने की बात कही तो वे शादी के लिए मान गए। युवती की सहमति पर उसे युवक के घर भेज दिया गया। प्रभारी इंस्पेक्टर संजय शुक्ला ने बताया कि युवती के परिजनों से संपर्क किया गया था लेकिन वे नहीं आए। दोनों के बीच शादी का लिखित समझौता हो गया है। अगर युवती फिर शिकायत करेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें