फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: राज्यमंत्री ने की हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन से मुलाकात, निवेश के लिए किया आमंत्रित

विज्ञापन
हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन से मुलाकात करते गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार। स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
पीलीभीत। गन्ना विकास एवं चीनी मिल राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने मुंबई स्थित हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन अशोक पी.हिंदुजा से उनके कार्यालय पर मुलाकात की। उन्होंने पीलीभीत जिले में उद्योग स्थापित करने के लिए उन्हें आमंत्रित किया। चेयरमैन ने उनका आश्वासन स्वीकार करते हुए भरापचपेड़ा में लग रहे औद्योगिक क्षेत्र में टीम को सर्वे करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

जिले में उद्योगों को स्थापित करने के लिए राज्यमंत्री की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। जिले के भरापचपेड़ा में एशिया के सबसे बड़े खमीर प्लांट का निर्माण का कार्य अंतिम चरणों में है, जल्द ही इसका संचालन भी शुरु हो जाएगा। इससे क्षेत्रीय युवाओं को यहां रोजगार के अवसर मिलेंगे।
भरापचपेड़ा में ही बायोफ्यूल के एक बड़े प्रोजेक्ट को लेकर भी एक बड़े उद्योग समूह से निवेश की वार्ता चल रही है, जो अंतिम चरणों में है। लखनऊ से फोन पर हुई वार्ता के दौरान राज्यमंत्री ने बताया कि बृहस्पतिवार को मुंबई के हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन अशोक पी.हिंदुजा से मुलाकात उनके कार्यालय पर हुई। उन्हें भरा भरापचपेड़ा में निवेश करने व उद्योग स्थापित करने का आमंत्रण दिया है। उन्होंने आमंत्रण स्वीकार करते हुए इसी माह भरापचपेड़ा में सर्वे व उद्योग की स्थापना हेतु टीम भेजने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें