मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक ओवरहेड टैंक पर चढ़ा। स्रोत ग्रामीण
रबड़ी और कोल्ड डिंक भी पी, समझाने के चार घंटे बाद उतर आया
पीलीभीत। शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चंदोई में सोमवार दोपहर मानसिक रूप से अस्वस्थ एक युवक ओवरहेड टैंक पर चढ़ गया। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना पर खकरा चौकी प्रभारी सौरभ कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया। करीब चार घंटे तक युवक टंकी पर बैठा रहा। इस दौरान पुलिस और ग्रामीण लगातार उसे समझाते रहे। टंकी पर बैठे युवक ने रबड़ी खाई और कोल्ड ड्रिंक भी पी। काफी समझाने के बाद वह शाम करीब 6:45 बजे स्वयं ही सुरक्षित नीचे उतर आया।
ग्रामीणों ने बताया कि लक्की राना मानसिक रूप से अस्वस्थ है। इससे पहले भी दो बार पानी की टंकी पर चढ़ चुका है। सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि युवक को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया। साथ ही परिजनों को उसके नियमित उपचार और निगरानी रखने की हिदायत दी, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो। संवाद