फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ई-रिक्शा चार्ज करते समय करंट से चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र में ई-रिक्शा चार्ज करते समय करंट लगने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया।
विज्ञापन

थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम चिड़ियादाह निवासी 45 वर्षीय गिरीश कुमार रविवार सुबह करीब नौ बजे अपने घर पर ई-रिक्शा चार्ज कर रहे थे। परिजनों के अनुसार, इसी दौरान चार्जिंग का स्विच निकालते समय उन्हें करंट लग गया, इससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गिरीश कुमार ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। सूचना पर पहुंची सुनगढ़ी पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि थाना पुलिस को मामले की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें