नियमत: प्रत्येक ग्राम पंचायत में सचिव होना चाहिए लेकिन जिले में इनकी संख्या 87 है। संख्या कम होने के कारण एक एक ग्राम पचंायत अधिकारी/ ग्राम विकास अधिकारी को चार से आठ ग्राम पंचायतों का चार्ज दिया गया है। इसी का परिणाम है कि ग्राम पंचायतों में आए दिन घोटालों और गड़बड़ियों की शिकायतें आ रही हैं। डीपीआरओ वीपी सक्सेना ने बताया कि शासन से नई भर्ती हो रही है। फिलहाल, उपलब्ध पंचायत अधिकारी/ विकास अधिकारियों से ही काम लिया जा रहा है।
एक अधिकारी के जिम्मे काम
इंदिरा आवास, लोहिया आवास, नाली खंडजा निर्माण, शौचालय, पेंशन, मिड डे मील, छात्रवृत्ति वितरण, मनरेगा, राशनकार्ड, जनगगणना, बायोगैस, निर्वाचन, आर्थिक गणना एवं समय समय पर होने वाली शिकायतों की जांच एवं सत्यापन आदि।
ग्राम पंचायतें बढ़ने पर और बढ़ेगी समस्या
इस समय जिले में ग्राम पंचायतों का पुनर्गठन चल रहा है। इसमें लगभग 115 नई ग्राम पंचायतें बढ़ने की संभावना है। नई ग्राम पंचायतों को मिलाकर जिले में ग्राम पंचायतों की संख्या बढ़कर लगभग 714 हो जाएगी।
फैक्ट फाइल
ग्राम पंचायतें 599
ग्राम विकास अधिकारी 44
ग्राम पंचायत अधिकारी 43