फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने प्रदर्शन कर फूंका जीएसटी का पुतला

Fri, 19 Dec 2014 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनिल महेंद्रू के नेतृत्व में तमाम व्यापारी शुक्रवार को रेलवे स्टेशन चौराहे पर एकत्र हुए। यहां व्यापारियों ने प्रदेशीय आह्वान पर नारेबाजी कर जीएसटी का पुतला फूंका। इस दौरान सभा हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष ने कहा कि वायदा कारोबार बढ़ती महंगाई के मूल कारणों में से एक है। सिर्फ भाव बढ़ाने को शेयर बाजार इनकी किल्लत दिखाकर कीमतें ऊंची करता है। यही कारण है कि खानपान और धातुएं महंगी हो रही हैं। नगराध्यक्ष संजीव मोहन अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार दोहरा जीएसटी लगाकर महंगाई बढ़ाने की तैयारी कर रही है। इसमें केंद्र व प्रदेश सरकार दोनों ही व्यापारियों से टैक्स वसूलेगी। इन सभी प्रावधानों के खिलाफ व्यापारी वर्ग को एकजुट होकर लड़ना होगा। पुतला दहन करने वालों में विनीत अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, कार्तिक भसीन, जलील अंसारी, ओमकारनाथ अग्रवाल, राहुल सक्सेना, राजेश देवल, मनोज शर्मा, रवि शर्मा, दीपक गुप्ता, ओमप्रकाश लोधी, विजय जायसवाल आदि शामिल रहे।   
विज्ञापन

पूरनपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में व्यापारियों ने ब्लाक चौराहे पर एकत्र होकर जीएसटी का पुतला फूंका। इससे पूर्व नगराध्यक्ष हाजी लाडले के प्रतिष्ठान में बैठक हुई। जिसमें इंटरनेट और मोबाइल के माध्यम से हो रहे कारोबार और जीएसटी लागू करने का रास्ता साफ होने पर रोष व्यक्त किया गया।
महामंत्री जितेंद्र गुप्ता ने कहा कि तीन माह में डीजल के रेट दस रुपये लीटर कम हो गया है। सर्दी के मौसम मेें जनरेटर संचालकों ने पांच घंटे अतिरिक्त रेट बढ़ा दिया है, लेकिन किराया कम नहीं किया गया। किराया कम न होने पर अवैध ढंग से चल रहे जनरेटरों को बंद कराने को आंदोलन होगा।  पुतला दहन करने वालों में हाजी लाडले, दुष्यंत शुक्ला, जितेंद्र गुप्ता, इश्त्यिाक, हैप्पी, मनोज, अजमेर सिंह छीना, राजेंद्र कुमार आर्य, हरगोविंद, अनूप अग्रवाल, सिकंदर साबरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें