फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंधित पशुओं से भरी मैक्स पकड़ी, चालक गिरफ्तार

Tue, 30 Jun 2015 11:29 PM IST
बिलसंडा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की तमाम सख्ती के बावजूद प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा। गांव चपरौआ के पास मंगलवार को पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक मैक्स जीप पकड़ी। इसमें चार प्रतिबंधित पशु भरे हुए थे। पशु बरामद करने के साथ ही पुलिस ने चालक को भी मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस चौकी करेली के प्रभारी विजयपाल सिंह यादव ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा कि वह मंगलवार सुबह करीब 12 बजे गांव चपरौआ के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच महिंद्रा मैक्स जीप संख्या यूपी 24 एटी 3407 गुजरी। पुलिस को देखते ही चालक ने जीप भगने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने दौड़ाकर जीप पकड़ ली। जीप रुकते ही उसमें सवार कसाई खेतों के रास्ते भागने में सफल रहे, जबकि चालक को पुलिस ने मौके पर ही पकड़ लिया। जीप में चार प्रतिबंधित पशु बेरहमी से बंधे हुए बरामद हुए। पकड़ा गया चालक बरेली के थाना बहेड़ी के मोहल्ला इस्लामनगर का इरशाद निकला। उसने साथी कसाई फईम का नाम भी पुलिस को बताया, जो बहेड़ी का ही रहने वाला है। पुलिस ने जीप चालक समेत तीन लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता एवं गोवध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने बरामद सभी पशुओं को देवीपुरा गौशाला भिजवाया। एसओ राजेश यादव ने बताया कि जिस मैक्स में पशु बरामद हुए हैं, उसके अगले शीशे पर प्रेस लिखा हुआ है। पुलिस छानबीन कर रही है। साथ ही उसके मालिक के बारे में भी जानकारी करने के बाद उसे भी मुल्जिम बनाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें