शस्त्र बदमाशों ने रात पीलीभीत रोड स्थित जसवंती राइस मिल के लोहा गोदाम
में नकब लगा दिया। आहट पर चौकीदारों के पहुंचने पर बदमाशों ने फायरिंग कर
चौकीदारों को खदेड़ दिया। सूचना पर राइस मिलर्स और अन्य लोगों के एकत्र
होने पर बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
घटना सोमवार की रात करीब
डेढ़ बजे की है। नगर निवासी विजय अग्रवाल, जगमोहन राय अग्रवाल की राइस मिल
पीलीभीत रोड पर है। राइस मिल मालिक विजय अग्रवाल ने बताया कि परिसर की
देखरेख के लिए चौकीदार रखे हैं। रात बदमाशों ने मिल परिसर के पास लोहा
गोदाम में नकब लगा दिया। आहट पर चौकीदार रामबहादुर के पहुंचने पर बदमाशों
ने उसे पकड़ने का प्रयास किया। इस पर रामबहादुर ने भाग कर बदमाश होने की
सूचना दूसरे चौकीदार रामऔतार को दी। दोनों चौकीदारों के बदमाशों को ललकारने
पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। चौकीदारों की सूचना पर जब तक वे अपने अन्य
कुछ साथियों के साथ एकत्र हुए बदमाश फायरिंग करते हुए खेतों की ओर भाग गए।
घटना को लेकर आसपास के लोग दहशत में हैं।