फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मौलाना पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप, एसपी से शिकायत

Wed, 26 Feb 2025 12:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। धार्मिक स्थल पर तकरीर के दौरान आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाकर मौलाना पर कार्रवाई की मांग की गई। मामले में मोहल्ले की रहने वाली महिला ने एसपी को शिकायती पत्र दिया है। एसपी ने सीओ सिटी को मामले की जांच सौंपी है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भूरे खां निवासी महिला डॉ. सफिया ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह जमा ए अनवर पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या हैं। 21 फरवरी को मोहल्ले में स्थित एक धार्मिक स्थल के इमाम ने अपनी तकरीर में महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया है। टोकने पर पति के खिलाफ भी अपशब्द कहे गए। आरोप है कि मौलाना ने धर्म के नाम पर भी अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। पति ने वीडियो बनाया शुरू किया तो मौलाना के बड़े भाई ने विरोध किया। पीड़िता ने आरोपियों से हमला करने का खतरा भी बताया है। एसपी ने मामले की सीओ सिटी को जांच सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें