फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आठ माह से कटी पड़ी सड़क, विभाग को बजट का इंतजार, ग्रामीणों को दिक्कतें अपार

Wed, 26 Feb 2025 12:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
बीसलपुर के गांव भैंसटा जलालपुर के पास कटी पड़ी सड़क। स्रोत:ग्रामीण - फोटो : स्टेशन पर बुंदेलखंड एक्सप्रेस ट्रेन आते ही बोगियों में सवार होने को जुटी भीड़। संवाद
विज्ञापन
बीसलपुर। बाढ़ में कटी गांव भैसटा जलालपुर के पास की सड़क की मरम्मत आठ माह बाद भी नहीं हो सकी है। सड़क पर आवागमन ठप होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अफसरों और जन प्रतिनिधियों से शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है। विभाग को बजट का इंतजार है।
विज्ञापन

नौ जुलाई 2024 को आई बाढ़ में भैसटा जलालपुर के पास सड़क का काफी हिस्सा कट गया था। इससे सड़क पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। लोगों की परेशानी बढ़ गई। सड़क अब तक सही नहीं हो सकी। क्षेत्र के लोग लंबी दूरी तय कर दूसरे मार्ग से आवागमन करने कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आठ माह बीतने के बाद भी कटी सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा सकी है। जागरूक लोग जिम्मेदारों से कई बार मिले, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया है। इससे ग्रामीणों में रोष है।
लोगों का कहना है कि जैसे-तैसे कटे मार्ग से लोग गुजर रहे हैं। इस दौरान कई लोग गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं।
इन गांव के ग्रामीणों को हो रही दिक्कत भैसटा जलालपुर, अमरती, इनोनिया, नवादा, खटेली, बेबल, बसंतपुर, महमूदापुर, महोलिया और खरगापुर आदि गांवों के ग्रामीणों का यह प्रमुख रास्ता है। इन गांवों की 20 हजार से अधिक आबादी दिक्कत झेल रही है।

बीसलपुर के गांव भैंसटा जलालपुर के पास कटी पड़ी सड़क। स्रोत:ग्रामीण- फोटो : स्टेशन पर बुंदेलखंड एक्सप्रेस ट्रेन आते ही बोगियों में सवार होने को जुटी भीड़। संवाद

बीसलपुर के गांव भैंसटा जलालपुर के पास कटी पड़ी सड़क। स्रोत:ग्रामीण- फोटो : स्टेशन पर बुंदेलखंड एक्सप्रेस ट्रेन आते ही बोगियों में सवार होने को जुटी भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें