पीलीभीत के बिलसंडा कस्बे के मुख्य बाजार में शनिवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रेडीमेड कपड़े की दुकान में आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
पीलीभीत के बिलसंडा कस्बे के मुख्य बाजार स्थित रेडीमेड कपड़े की दुकान में शनिवार रात शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जेसीबी से दुकान का शटर तोड़कर आग पर काबू पाया। आग से व्यापारी को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
बिलसंडा के मुख्य बाजार निवासी राकेश राठौर अपने घर से सामने दो मंजिला रेडीमेट कपड़ों की दुकान चलाते हैं। शनिवार की शाम रोज की तरह वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात करीब दो बजे दुकान में बिजली की शार्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान से धुंआ और आग की लपटें देख रात्रि गश्त में मौजूद पुलिसकर्मियों ने आग लगने की सूचना दुकान मालिक और फॉयर बिग्रेड को दी।
सूचना पाकर पहुंची फायर ब्रिगेड, पुलिस, नगर पंचायत कर्मचारी और आसपास के लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। दुकान के अंदर रखे रेडीमेड कपड़े जलकर राख हो गए। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। दुकान मालिक के अनुसार 15 लाख का नुकसान का अनुमान है।