फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: विवाहिता ने ससुरालियों के खिलाफ दर्ज कराई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। नगर की एक विवाहिता ने सोमवार को कोतवाली में अपने ससुरालियों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न, मारपीट, गाली-गलौज छेड़खानी, दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता ने बताया कि उसका विवाह 2022 में हुआ था। विवाह में कन्या पक्ष ने 11 लाख रुपया खर्च किया, लेकिन वर पक्ष के लोग इतने दहेज से संतुष्ट नहीं हुए। दो लाख की नकदी और जेवर की मांग करने लगा। कन्या पक्ष ने असमर्थता जताई तो उसका उत्पीड़न किया जाने लगा।
इस बीच उसके साथ ससुर ने दुष्कर्म भी किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इस बीच दोनों पक्षों में कई बार समझौते का प्रयास हुआ, लेकिन बात नहीं बनी। परेशान होकर वह मायके आ गई। मंगलवार को कोतवाली में ससुरालियों के विरुद्ध नामजद तहरीर दी। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर पति, ससुर, सास और ननद के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन



सीओ के निर्देश पर दर्ज हुई दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट

बीसलपुर। सीओ प्रतीक दहिया के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना बिलसंडा के कस्बा ईटगांव निवासी भावना सिंह पुत्री विनोद सिंह ने बताया कि उनका विवाह बीसलपुर के मोहल्ला बख्तावरलाल निवासी धीरेंद्र सिंह के साथ हुआ था। विवाह में कम दहेज मिलने का आरोप लगाते हुए ससुराली उसका उत्पीड़न करने लगे। मायके वालों ने जब अपनी खराब आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए दहेज की मांग पूरी करने में असमर्थता जताई तो ससुरालियों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया।
भावना ने मायके में आकर पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद कोतवाली में नामजद तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की, तब उसने सीओ को प्रार्थना पत्र दिया। कोतवाल अशोकपाल ने बताया कि सीओ के निर्देश पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में भावना सिंह के पति धीरेंद्र सिंह, सास तुलसा देवी, ननद शाहजहांपुर के कस्बा बंडा निवासी निकिता चौहान और ननदोई बंडा निवासी भूषण चौहान को नामजद किया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें