फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दहेज में बाइक न मिलने पर विवाहिता को निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। दहेज में बाइक व 85 हजार की नकदी न मिलने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव अकबरगंज जहानाबाद देहात निवासी मुकीम शाह ने बताया कि उसने अपनी पुत्री नाजिस का विवाह बरेली के थाना भोजीपुरा के गांव इटौआ केदारनाथ निवासी राशिद अली के साथ छह माह पूर्व किया था। ससुराल पक्ष के लोग दहेज में एक बाइक व 85 हजार रुपये नकदी की मांग करने लगे।
मांग पूरी न होने पर पति राशिद अली, ससुर बजरे कमाल, सास जरीना, देवर वासिद कमाल, नन्हेे, ननद रवीना, रुबीना और ननदोई शराफत प्रताड़ित करने लगे। कई बार समझौते का प्रयास किया गया, लेकिन वह लोग नहीं माने। 23 मई दोपहर दो बजे सभी ने एक राय होकर पुत्री को मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें