फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अफसर की डांट के बाद दरोगा ने की आत्महत्या की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। अधिकारी की डांट से आहत कोतवाली के दरोगा देवेंद्र राणा ने काफी संख्या में दवा की गोलियां खा लीं। हालत बिगड़ने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

बताया जाता है दरोगा देवेंद्र राणा की रविवार को अपने किसी उच्चाधिकारी से किसी बात पर कहासुनी हो गई। इसके बाद उक्त अधिकारी ने दरोगा को डांट दिया। आरोप है कि उनसे गाली-गलौज भी की गई। इससे आहत होकर उन्होंने आत्महत्या की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर ड्राइवर उन्हें जिला अस्पताल ले गया। डॉ. सुरभि ने बताया कि ड्राइवर ने उन्हें बताया कि देवेंद्र राणा ने किसी दवा की आठ से 10 गोलियां खाई हैं।
उधर, मामला चर्चा में आने के बाद संपर्क करने पर आला अफसरों का कहना था कि दरोगा की तबीयत खराब हुई है। काफी संख्या में गोलियां खाने और दरोगा को किसी अफसर के डांट की बात से उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर की। अधिकारी मामले को दबाते नजर आए।
विज्ञापन



कर्मचारियों ने जानकारी दी कि दरोगा की तबीयत खराब है। उन्हें भर्ती कराया गया है। किसी अधिकारी से विवाद की जानकारी नहीं है। संभवत: दरोगा को डिहाइड्रेशन हुआ है। - दीपक चतुर्वेदी, सीओ सिटी
विज्ञापन

-

मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
- अविनाश पांडेय, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें