फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: उत्तराखंड में विवाहिता की मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर। माधोटांडा क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता की उत्तराखंड के शक्तिफार्म स्थित ससुराल में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगाकर माधोटांडा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

माधोटांडा क्षेत्र के ग्राम नगरिया खुर्द कला निवासी समीर मलिक ने माधोटांडा थाने में दी तहरीर में कहा है कि उसकी पुत्री ज्योति (25) की शादी छह साल पूर्व उत्तराखंड के जिला ऊधमसिंह नगर के थाना सितारगंज के ग्राम गोविंदर शक्तिफार्म निवासी सचिन सरकार से हुई थी।
कुछ समय तक सब ठीक-ठाक रहा। बाद में उसके ससुर सतीश सरकार, सास नमिता सरकार, देवर शंभू सरकार, देवर सरजीत सरकार व ननद सीमा सरकार अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर पुत्री के साथ मारपीट करने लगे। 14 अप्रैल 2025 को भी ससुरालियों ने उसे पीटा था। इसकी जानकारी उसने मायके आकर दी थी। हालांकि तब उसे समझाकर वापस ससुराल भेज दिया था।
विज्ञापन

इसके बाद भी आरोपी उसे प्रताड़ित करते रहे, जिसकी जानकारी पड़ोस के लोगों से उसे मिल रही थी। आरोप है कि सोमवार रात पुत्री की मौत हो गई। पीड़ित पिता ने दामाद समेत ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी अशोक पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें