पीलीभीत। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी की शास्त्री और आचार्य की परीक्षाएं नौ जून से शुरू हो रहीं हैं। विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा कार्यक्रम जारी होते ही परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां शुरू हो गईं हैं।
शहर के श्री दुग्धेश्वर संस्कृत महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. तोहत्तर पाल गंगवार ने बताया कि संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की शास्त्री चतुर्थ सेमेस्टर और आचार्य द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा नौ जून से शुरू होगी। आचार्य चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं 13 जून से शुरू होंगी। सभी परीक्षाएं 18 जून तक चलेंगी। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री टीबरीनाथ सांग्वेद संस्कृत महाविद्यालय बरेली को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जिले के परीक्षार्थी इसी केंद्र पर परीक्षा देंगे। संवाद