फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 माह पहले किया था प्रेम विवाह, गर्भवती थी खुशी: मेले में जाने को लेकर पति-पत्नी में विवाद; उठाया खौफनाक कदम

Fri, 27 Nov 2026 05:13 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

न्यूरिया थाना क्षेत्र की जोशी कॉलोनी निवासी मीणाल मनी की बेटी खुशी विश्वास (19) ने करीब दस माह पहले न्यूरिया कॉलोनी निवासी सूरजन विश्वास के बेटे जीत विश्वास से प्रेम विवाह किया था। परिजनों के मुताबिक, शादी के बाद से खुशी का मायके आना-जाना बंद हो गया था।
विज्ञापन
गर्भवती विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के न्यूरिया क्षेत्र में झनकईया मेले में जाने की जिद को लेकर पति से हुए विवाद के बाद एक गर्भवती विवाहिता ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। बृहस्पतिवार शाम हुई घटना से परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के मायके पक्ष ने अभी पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


न्यूरिया थाना क्षेत्र की जोशी कॉलोनी निवासी मीणाल मनी की बेटी खुशी विश्वास (19) ने करीब दस माह पहले न्यूरिया कॉलोनी निवासी सूरजन विश्वास के बेटे जीत विश्वास से प्रेम विवाह किया था। परिजनों के मुताबिक, शादी के बाद से खुशी का मायके आना-जाना बंद हो गया था। उसका भाई सुमित रुद्रपुर में रहकर काम करता है, जबकि माता-पिता दिल्ली में काम करते हैं।

कॉलोनी के लोगों के अनुसार, घटना के समय घर में जीत और खुशी ही मौजूद थे। जीत के पिता राजमिस्त्री हैं, जबकि मां बीड़ी बनाने का काम करती हैं। दोनों घटना के समय घर पर नहीं थे। बताया गया कि बृहस्पतिवार शाम झनकईया मेले में जाने की जिद को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद खुशी ने कमरे में पंखे से दुपट्टे का फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन


पांच माह से अधिक की गर्भवती थी खुशी 
खुशी के भाई सुमित ने बताया कि बहन के प्रेम विवाह के बाद से मायके पक्ष का उससे संपर्क नहीं था। बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे एक परिचित ने फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसने माता-पिता, चाचा और अन्य रिश्तेदारों को सूचना दी। रिश्तेदार रात में ही न्यूरिया कॉलोनी पहुंच गए, जबकि माता-पिता शुक्रवार सुबह पहुंचे।

सुमित के मुताबिक, कॉलोनी पहुंचने पर उन्हें बहन के पांच माह से अधिक की गर्भवती होने की जानकारी मिली। उन्हें बताया गया कि मेले में जाने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच भी कहासुनी हुई, जिसकी सूचना डायल 112 पर दी गई। सुमित ने बताया कि उनकी तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद परिजन आगे का निर्णय लेंगे।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
सदर सीओ आईपीएस नताशा गोयल के अवकाश पर होने के कारण सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी दिगंबर सिंह, हल्का प्रभारी देवेंद्र राणा, नायब तहसीलदार फर्जंद अली और फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीओ अमरनाथ वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण पता लग सकेगा। सीओ ने बताया कि मृतका के परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें